- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
अबकी बार वोट देंगे तो मशीन पर 7 सेकेंड तक दिखेगा प्रत्याशी का ‘नाम’
उज्जैन। इस बार विधानसभा चुनाव हाईटेक होंगे। निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया का काफी हद तक डिजिटलाइजेशन कर दिया है। मसलन अबकी बार आप वोट देंगे तो वीवीपेट नामक मशीन पर 7 सेकंड तक आप देख सकेंगे कि आपने किस प्रत्याशी को वोट डाला है। रैली, सभा, वाहन की अनुमति भी चुनाव प्रत्याशियों को ऑनलाइन मोबाइल एप के जरिए मिलेगी। शिकायतों का समाधान भी ऑनलाइन होगा।
यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को दी। नवंबर-2018 में प्रस्तावित चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बार उज्जैन जिले में चुनाव 1773 मतदान केंद्रों पर होंगे। ये संख्या चुनाव में 1585 थीं। फिलहाल जिले में मतदाताओं की संख्या 13 लाख 67 हजार है।