- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
अब उज्जैन से देवास का सफर भी होगा सरपट, बनेगी फोरलेन
उज्जैन-देवास होगा फोरलेन, टेंडर जारी – राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत 595 करोड़ रुपए से होगा निर्माण, भूमि अधिग्रहण की शुरुआत के साथ 6 महीने में निर्माण प्रारंभ होने की संभावना
उज्जैन से देवास मार्ग पर भी निकट भविष्य में फोरलेन की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है जो 18 फरवरी को खोला जाएगा। 595 करोड़ रुपए से बनने वाले फोरलेन का कार्य 5-6 महीने में शुरू होने की संभावना है।
अभी उज्जैन से देवास तक टूलेन रोड है। दोनों शहरों के बीच आवाजाही सुलभ होने से विकास गति बढऩे, दुर्घटना कम होने आदि के चलते लंबे समय से उक्त मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग उठ रही है। इसके चलते सांसद अनिल फिरोजिया ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस संबंध में चर्चा की थी। इसके बाद केंद्र ने 595 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए औपचारिकताओं को पूरा कर इसका निर्माण जल्द शुरू करने की दिशा मे कार्य प्रारंभ किया। प्रोजेक्ट को लेकर सांसद ने हाल में नेशनल हाइवे अथॉरटी ऑफ इंडिया के अधिकारी नितिन गुप्ता के साथ बैठककर प्रगति रिपोर्ट ली थी। इसमें बताया गया कि उक्त कार्य के टेंडर जारी कर दिए हैं जो 18 फरवरी को खुलेंगे इसके बाद इस का को शुरू करने की अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर 6 माह में इस राष्ट्रीय राजमार्ग का काम शुरू किया जाएगा।
तीन बायपास आएंगे
अभी उज्जैन से देवास के बीच सफर करने वालों को नरवर, बालखंदा और दाताना गांव से होकर निकलना पड़ता है। फोरलेन निर्माण में इन तीनों जगह बायपास की व्यवस्था की गई है। इससे रफ्तार बढ़ेगी और देवास से उज्जैन के बीच का सफर अब और कम समय मे पूरा हो जाया करेगा।
भूअर्जन भी जारी
प्रोजेक्ट के लिए भूअर्जन की कार्रवाई जारी है। अधिकांश जगह भूजर्न हो चुका है वहीं शेष स्थानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने दो-तीन महीने में भूअर्जन का कार्य पूरा होने की बात कही है।
अब उज्जैन से बदनावर की तैयारी
सांसद फिरोजितया ने बताया, उज्जैन से देवास के इस फोरलेन के बाद अब अगला लक्ष्य उज्जैन से बदनावर का है। इसे भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रयास किए जाएंगे जिससे लोगों का सफर आसान हो सके।