- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों ही अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और परंपरानुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग दो घंटे तक भस्म आरती में सहभागिता की। इस दौरान वे पारंपरिक धोती-सोला धारण किए हुए थे, जो महाकाल मंदिर की परंपरा का हिस्सा है। भस्म आरती के पश्चात उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और नंदी महाराज को भी जल अर्पित किया। मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया और उन्हें पूजन की विधियां संपन्न कराई गईं।
आरती के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वैशाख मास के पहले दिन बाबा महाकाल के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि भस्म आरती में शामिल होकर उन्हें एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। साथ ही उन्होंने विश्व में शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों से सकारात्मक ऊर्जा पूरे समाज को मिलती है।
वहीं, भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव भी अपनी पत्नी के साथ इस विशेष अवसर पर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आना हमेशा एक अलग ही अनुभव होता है। उनका मानना है कि बाबा के बुलावे के बिना कोई यहां नहीं आ सकता, और इस बार उन्हें थोड़ी देर से बुलावा मिला, लेकिन दर्शन कर वे अत्यंत प्रसन्न और संतुष्ट हैं। उन्होंने पूरे देश और विश्व के लिए मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।