- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
अब ऑफलाइन पढ़ाई शुरू:गेट पर हर विद्यार्थी का तापमान जांचा क्लास में काउंसिलिंग
कॉलेज में ऑफलाइन पढ़ाई बुधवार से शुरू हो गई। पहला दिन पूछताछ, काउंसिलिंग, बैठक व्यवस्था में बीता। विद्यार्थी पढ़ाई के लिए कॉलेज पहुंचे। जो नहीं पहुंचे उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रही। साढ़े पांच महीने बाद कॉलेज में फिर से पढ़ाई होने लगी है। इसके लिए 50 फीसदी विद्यार्थियों को बुलाने के लिए वाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजे गए थे। भास्कर ने शहर के प्रमुख कॉलेज में पहले दिन का हाल जाना।
माधव कला एवं वाणिज्य कॉलेज में 10 दिन तक काउंसिलिंग
गेट पर हर विद्यार्थी का तापमान जांचा जा रहा था। सामने हाॅल में खुद प्राचार्य विद्यार्थियों की मदद के लिए बैठे थे। कम्प्यूटर लैब के पास एक कक्ष में यूजी के विद्यार्थियों के लिए काउंसिलिंग चल रही थी। यहां पर अपराध शास्त्र की आयुषी सूर्यवंशी विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के संबंध में जानकारी दे रही थी। कॉलेज में यूजी में 849 और पीजी में 397 प्रवेश हुए हैं। प्राचार्य जीएल बरमैया ने बताया 25 सितंबर तक काउंसिंलिंग जारी रहेगी।
कालिदास कन्या कॉलेज में पहले दिन से पढ़ाई शुरू, मास्क जरूरी
कॉलेज में पहले दिन से ही ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। बॉटनी विभाग में 20 छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं। विभागाध्यक्ष डॉ. हरीश व्यास उन्हें कोर्स और नई शिक्षा नीति के तहत हुए बदलाव से रूबरू करवा रहे थे। उन्होंने बताया यूजी में 437 और पीजी में 75 प्रवेश हुए हैं। हर क्लास रूम को खाेलने के बाद सैनिटाइज करवा रहे हैं। ऑफलाइन पढ़ाई के लिए आए विद्यार्थियों को क्लास में भी मास्क पहनना जरूरी किया है।
माधव साइंस कॉलेज : परिसर को सैनिटाइज करवाया
कॉलेज के परिसर व क्लास रूम को सैनिटाइज करवाया है। प्राचार्य अर्पण भारद्वाज ने कहा बीएससी में 588, बीसीए में 28, एमएससी में 349 प्रवेश हुए हैं। ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन का शेड्यूल बनाया है। विद्यार्थियों को मैसेज भेजे हैं। पालक की सहमति अनिवार्य रखी है। पहले दिन डॉ. अर्चना कुशवाह ने केमेस्ट्री की क्लास ली। कॉलेज परिसर में एक साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के एकत्र होने पर पाबंदी है।
जीडीसी : गेट पर तापमान जांच दिया प्रवेश, क्लास में पढ़ाई शुरू
हर कक्ष को सैनिटाइज करवाने के लिए खुद के संसाधन जुटाए हैं। छात्राओं को कॉलेज में उपस्थिति के लिए पालक की सहमति ली गई। जो छात्राएं आई उनका गेट पर तापमान जांचा। प्राचार्य डॉ. हीरा अनीजवाल ने बताया पहले दिन यूजी में 11, पीजी में 6 छात्राएं आई। उन्हें ऑफलाइन पढ़ाई करवाई जबकि 185 छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाया। ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाओं के लिए अलग-अलग टाइम टेबल तैयार किया है।