- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
अब केडी गेट के रहवासियों ने कहा-48 घंटे में हटाओ शराब दुकान
उज्जैन । प्रतापनगर की शराब दुकान स्थानांतरित होने के बाद केडी गेट से भी कलाली हटाने की मांग उठी है। रहवासियों ने प्रशासन को 48 घंटे में शराब दुकान हटाने का अल्टीमेटम दिया है लेकिन 24 घंटे गुजरने के बाद भी किसी अधिकारी ने ध्यान हीं दिया। उनका कहना है कि एक महीने पहले कलेक्टर के नाम आवेदन दे चुके हैं। बावजूद इसके दुकान हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ऑल इंडिया पिछड़ा वर्ग कुरैश कस्साब महासंघ की अगुवाई में मंगलवार को एसपी एमएस वर्मा के नाम आवेदन दिया था। कुरैशी के अनुसार इसके बाद गुरुवार को प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। रहवासियों का कहना है अल्टीमेटम अवधि शनिवार को पूरी हो जाएगी। इसके बाद कलाली के सामने प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों को बुलाकर चर्चा करेंगे। वे नहीं आए तो कलेक्टर, एसपी और आबकारी अधिकारियों से चर्चा करने के लिए कार्यालय जाएंगे। कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय पर भी प्रदर्शन करेंगे।
1 अप्रैल से हटाने का आश्वासन दिया था
प्रतापनगर की तरह यहां के रहवासियों ने भी 10 मार्च को कलेक्टर के नाम आवेदन दिया था। कुरैशी के अनुसार उस वक्त अधिकारियों ने कहा था एक अप्रैल से नए ठेके होंगे तब दुकान यहां से हटा देंगे। हमने अधिकारियों का भरोसा किया और चुपचाप बैठ गए लेकिन पुराने ठेके के बाद नए ठेके भी हाे गए। दुकान नहीं हटाई गई।
नियमानुसार करेंगे कार्रवाई
केडी गेट से शराब दुकान हटाने के संबंध में नियमानुसार ही कार्रवाई की जाएगी। रहवासी मुझसे नहीं मिले हैं। उनका आवेदन भी नहीं आया है। हर्षवर्धन राॅय, सहायक आयुक्त आबकारी