- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
अब चायना डोर बेचने वालों की सर्चिंग
जिनके मकान टूटे उन्होंने कहा होलसेलरों के मकान भी तोड़ो
उज्जैन।चायना डोर का विक्रय करने वालों को पिछले दिनों नीलगंगा, महाकाल, खाराकुआं और कोतवाली पुलिस ने पकड़ा था। डोर की चपेट में आने से युवती की मौत के बाद पुलिस ने रविवार को चायना डोर बेचने वाले तीन लोगों के मकान तोड़ दिये। अब पुलिस द्वारा शहर में चायना डोर बेचने वालों की सर्चिंग के लिये मुहिम शुरू की गई है।
एएसपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि चायना डोर बेचने वालों के मकान तोडऩे की कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अब भी चायना डोर विक्रेताओं की तलाश की जा रही है। जो भी व्यक्ति चायना डोर बेचते पकड़ाया उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर मकान तोड़े जाएंगे। वहीं दूसरी ओर पुलिस जिन लोगों के मकान तोडऩे पहुंची उन्होंने कहा कि हम तो छोटे व्यापारी हैं लेकिन शहर में चायना डोर के जो होलसेलर हैं उनके मकान पुलिस द्वारा क्यों नहीं तोड़े जा रहे।