- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
महाश्वेता नगर के मकान से हाईप्रोफाइल 10 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
महंगी शराब की बोतलों के साथ 1.60 लाख रुपये भी बरामद
उज्जैन। इस्कॉन मंदिर के सामने महाश्वेता नगर कॉलोनी स्थित मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुएं का माधव नगर पुलिस की टीम ने पर्दाफाश कर यहां से 10 जुआंरियों को पकड़कर महंगी शराब की बोतलों के साथ 1 लाख 60 हजार 250 रुपये भी जब्त किए। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआं एक्ट के अलावा मकान मालिक के खिलाफ आबकारी एक्ट में भी केस दर्ज किया है।
पुलिस टीम ने जितेन्द्र के घर दबिश देकर व्यापार से जुड़े हाईप्रोफाइलों को जुआं खेलते रंगे हाथों पकड़ा, शराब से भरी बोतलें जब्त की और उन्हें थाने चलने को कहा तो लोगों ने मोबाइलों से नेताओं और परिचितों को सेटिंग के लिये फोन लगाना शुरू किये। इस दौरान पुलिस ने सभी लोगों के 10 मोबाइल जब्त कर लिए और उन्हें थाने लाकर केस दर्ज किया।