- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
अब चौथी बार चालान कटा तो कैंसिल होगा ड्राइविंग लाइसेंस
उज्जैन। प्रदेश के सभी जिलों में अपराधियों की तरह अब ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों की कुंडली तैयार की जा रही है। ऐसा सिस्टम बनाया जा रहा है कि यदि किसी व्यक्ति का ट्रैफिक नियम तोडऩे पर चार बार चालान बना है तो ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल हो जाएगा। दरअसल, प्रदेश के सभी यातायात थानों को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) से जोड़ा गया है। इसमें ऐसे वाहन चालकों और वाहन मालिकों की जानकारी फीड की जा रही है जो ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए पकड़े गए हैं। इसके तहत गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, लाइसेंस नंबर, नियम तोडऩे का प्रकार, वाहन मालिक की जानकारी भी फीड की जा रही है।
हादसों में बढ़ता मौत का ग्राफ : स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने सड़क हादसों में बढ़ती मौतों को लेकर ट्रैफिक थानों को भी सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट से जोड़ा है। इससे पुलिस के पास अब एक्सीडेंट करने वाले या नियम तोडऩे वाले वाहन चालक और वाहन मालिक की प्रदेश स्तर की जानकारी रहेगी।
सीसीटीएनएस क्या है : सीसीटीएनएस पूरे देश में लागू किया जा रहा है। यह प्रदेश में पुलिस के 1384 कार्यालयों में ऑनलाइन काम कर रहा है। इसमें प्रदेश के 956 थाने भी शामिल हैं। सीसीटीएनएस पर एफआईआर, रोजनामचा, आईओ की डायरी से लेकर हर रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा।