- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
सैनिक सम्मेलन और शौर्य स्मारक का उद्घाटन 14 अक्टूबर को भोपाल में होगा
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवा निवृत्त ग्रुप कैप्टन मनोज गर्ग ने बताया कि 14 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में शाम 5 बजे से 6 बजे तक सैनिक सम्मेलन का आयोजन और शाम 6 बजे से 7 बजे तक शौर्य स्मारक का उद्घाटन किया जायेगा। उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों द्वारा होगा।
कार्यक्रम में देश की रक्षा मंत्री और सेना के तीनों अंगों के सेनाध्यक्ष भी शामिल होंगे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने उज्जैन, आगर, शाजापुर एवं राजगढ़ जिलों के भूतपूर्व सैनिकों से अनुरोध किया है कि वे उक्त कार्यक्रम में पहुंचे। इसके लिये उज्जैन से भोपाल तक लाने-ले जाने के लिये जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के द्वारा बस की व्यवस्था की गई है। बस उज्जैन कलेक्टर कार्यालय से सुबह 7 बजे भोपाल के लिये रवाना होगी।