- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
अब तक नहीं थमी देवासगेट से इंदौर…इंदौर…इंदौर की आवाज
यातायात और देवासगेट पुलिस का पाइंट फिर भी खुलेआम चल रही बसें
उज्जैन। इंदौर व देवास की बसों को नानाखेड़ा बस स्टैंड से संचालित करने के आदेश है। यदि कोई बस ऑपरेटर इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ चालानी और वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। बावजूद इसके देवासगेट से इंदौर की बसें संचालित हो रही हैं। समस्या यह कि चौराहे और उससे आगे रेलवे स्टेशन, इंदौरगेट की ओर जाने वाला मार्ग वाहनों की कतारों से हमेशा बाधित रहता है।
देवासगेट बस स्टैंड से बडऩगर, घटिया, शाजापुर, तराना के अलावा इंदौर व देवास की बसें भी पूर्व में संचालित होती थी। बसों की संख्या बढऩे और मुख्य चौराहे से अन्य लोक परिवहन के वाहनों का आवागमन होने से हमेशा यातायात बाधित होता था। सडक परिवहन समिति के निर्णय के बाद इंदौर और देवास की बसों के लिये नानाखेड़ा बस स्टैंड निर्धारित किया गया, लेकिन बस आपरेटरों द्वारा मनमानी और पुलिस से मेलमिलाप के चलते आदेश पर अमल नहीं हो पा रहा। वर्तमान स्थिति यह है कि देवासगेट चौराहे से इंदौर की बसें संचालित हो रही है तो यहीं पर सिटी बसें, आटो, मैजिक वाहनों की भी कतार लग जाती है जिस कारण रेलवे स्टेशन, इंदौरगेट की ओर जाने वाला मार्ग बाधित हो जाता है।
नियम का पालन कराने का जिम्मा पुलिस का
प्रशासन द्वारा नियम बनाये जाते हैं उसका पालन कराने का जिम्मा पुलिस का होता है। यातायात डीएसपी राठौर और टीआई पवन बागडी बताते हैं कि देवासगेट चौराहे पर यातायात पुलिस का एक फिक्स पाइंट प्रतिदिन तैनात रहता है। इसके अलावा उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी भी यहां मौजूद रहते हैं। खास बात यह कि देवासगेट पर ही थाना भी है जिसके पुलिसकर्मी चौराहे पर खड़े होते हैं, डायल 100 वाहन भी यहीं खड़ा रहता है। एक साथ इतने पुलिसकर्मी बस स्टैंड पर खड़े होने के बावजूद बस आपरेटरों की ऐसी सेटिंग कि बिना रोक टोक उन्हीं पुलिसकर्मियों के सामने बसों पर लटककर इंदौर, इंदौर, इंदौर की आवाजे लगाते हुए सवारियां बैठाते हैं।
नियम का पालन कराएंगे
देवास व इंदौर के लिये नानाखेड़ा बस स्टैंड निर्धारित किया गया है। यदि कोई बस ऑपरेटर देवासगेट से बसें संचालित करता है, यात्रियों को बसों में बैठाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सत्येन्द्र कुमार शुक्ल,
एसएसपी