- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
योगी आदित्यनाथ को चुना गया विधायक दल का नेता
भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
योगी सरकार- 2.0 का शपथग्रहण समारोह शुक्रवार को शाम 4 बजे इकाना स्टेडियम में होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी शाम को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
भाजपा विधायक दल नेता चुनाव के पर्यवेक्षक एवं गृह मंत्री अमित शाह, सह पर्यवेक्षक रघुवर दास विधायक दल की बैठक में शामिल रहे। इस बैठक में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल हुए। इसके अलावा गठबंधन में भाजपा के सहयोगी अपना दल और निषाद पार्टी के विधायक भी मौजूद रहे।
साथ ही यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।
लोकभवन में विधायक दल की बैठक से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की प्रतिमा पर गृह मंत्री अमित शाह, कार्यवाहक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ व अन्य नेताओं ने पुष्प अर्पित करे।