- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
अब विद्यार्थियों के बनेंगे पहचान प्रमाण-पत्र
अब प्रदेश के सभी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के पहचान प्रमाण पत्र बनाया जाना जरूरी कर दिया है। इसमें छात्र का आधार नंबर और ब्लड ग्रुप की जानकारी देना जरूरी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसा इसलिए किया है ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी भी विद्यार्थी की पहचान आसानी से की जा सके। प्रदेश में 1 लाख से अधिक शासकीय स्कूल हैं जिनमें करीब 1 करोड़ विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। अब तक अनेक ऐसे शासकीय स्कूल हैं जहां विद्यार्थियों का पहचान प्रमाण-पत्र नहीं बनाया जाता है।
छात्र-छात्राओं के पहचान प्रमाण के लिए होने वाले काम पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नजर रखेंगे। लोकशिक्षण आयुक्त नीरज दुबे ने इस संबंध में सभी डीईओ को निर्देशित कर दिया है। अब तक पहचान प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता नहीं थी लेकिन अब पहली बार इसे निश्चित फार्मेट में बनाया जा रहा है।
१२वीं तक के विद्यार्थी शामिल
विद्यार्थियों के पहचान प्रमाण-पत्र में उनकी आधारभूत जानकारी के अलावा आधार नंबर, ब्लड ग्रुप, पालक का मोबाइल नंबर, पता बताना होगा। खास बात यह है कि पहली से लेकर १२वीं तक के सभी विद्यार्थी को इसमें शामिल किया जाएगा।
इसलिए उठाया जा रहा कदम
अधिकारियों ने बताया कि आए दिन कई प्रकार की घटनाएं सामने आती हैं। इसकी वजह से कई बार छात्रों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती। पहचान प्रमाण-पत्र से उनके बारे में आपातकालीन स्थिति में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा दस्तावेज के रूप में भी विद्यार्थी इसका उपयोग कर सकेंगे।
निर्देशित किया है
काफी बच्चों के पास पहचान प्रमाण पत्र हैं। स्कूलों को निर्देशित कर दिया है। समयसीमा में कार्य पूरा करवा लिया जाएगा।