- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
राज्यपाल करेंगे कालिदास समारोह का शुभारंभ
10 नवंबर से शुरू होने वाले अभा कालिदास समारोह का शुभारंभ राज्यपाल ओपी कोहली करेंगे। समारोह में हर दिन नाटक, गायन आैर वादन की तीन प्रस्तुतियां होंगी। सोमवार को भोपाल में हुई केंद्रीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिए गए।
भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में शाम 4.30 बजे संस्कृति राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा की अध्यक्षता में केंद्रीय समिति की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ उद्घाटन राज्यपाल कोहली करेंगे। राजभवन से उनकी अनुमति प्राप्त हो चुकी है। सारस्वत अतिथि सोमनाथ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आर्कनाथ चौधरी होंगे। समापन समारोह में सारस्वत अतिथि प्रो. कमलेशदत्त त्रिपाठी होंगे। 30 अक्टूबर तक समारोह के कार्ड तैयार कर आमंत्रण पत्र वितरण शुरू किया जाएगा।
दर्शकों को जोड़ेंगे
संस्कृति राज्यमंत्री पटवा ने प्रशासनिक अधिकारियों को सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के जरिए लोगों को समारोह में जोड़ने के निर्देश दिए। समारोह में होने वाली प्रस्तुतियों की फिलहाल अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। चयन समिति की बैठक कर प्रस्तुतियों के नामों की अधिकृत घोषणा करने के निर्देश दिए गए। समारोह में 12 नवंबर को कालिदास की रचना अभिज्ञानशाकुंतलम् आैर 15 नवंबर को कुमारसंभवम् की प्रस्तुतियां होंगी। अन्य प्रस्तुतियों की घोषणा 26 या 27 अक्टूबर तक की जाएगी।