- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
अब 9वी से 12वी तक विद्यार्थी प्राप्त कर सकेंगे व्यावसायिक शिक्षा
मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के तारतम्य में विद्यार्थियों को अब स्कूली शिक्षा के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा भी विद्यालयों में दी जायेगी। संभागीय अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने बताया कि शासन द्वारा पाठ्यक्रम का अनुमोदन भी कर दिया गया है। इसके आधार पर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा
अभियान के तहत केन्द्र प्रवर्तित व्यावसायिक शिक्षा योजना एनएसक्यूएफ के अन्तर्गत विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जायेगा।सत्र 2016-17 से कक्षा 9वी में व्यावसायिक ट्रेड के अन्तर्गत विभाग द्वारा ब्यूटी एण्ड वेलनैस, बैंकिंग एण्ड फायनेंशियल सर्विसेस, इलेक्ट्रिकल टेक्नालॉजी, हैल्थ केयर, फिजिकल एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट्स, रीटेल और ट्रेवल एण्ड टूरिज्म सम्मिलित किया गया है। इसी प्रकार सत्र 2016-17 से कक्षा 11वी के लिये आईटी एवं सिक्योरिटी व्यावसायिक ट्रेड के पाठ्यक्रम का अनुमोदन विभाग द्वारा किया गया है।