- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
अभिनेता राहुल राय की कंपनी ने खरीदा था सोयाबीन व्यापारियों का तीन करोड़ का भुगतान फंसा, चेक बाउंस
उज्जैन । फिल्म अभिनेता राहुल राय की कंपनी में उज्जैन सहित प्रदेश के एक दर्जन सोयाबीन व्यापारियों का करोड़ों का भुगतान अटक गया है। व्यापारियों को भुगतान के लिए दिए चेक डिसऑनर हो गए हैं। व्यापारियों ने अब अपने रुपयों के लिए अदालत की शरण ली है। किसानों ने कंपनी, राहुल राय व पार्टनर्स के खिलाफ चेक बाउंस का केस लगाया है।
उज्जैन के व्यापारी राजेश हरभजनका ने नानाखेड़ा थाने में आवेदन भी दिया है। पुलिस ने राहुल के पार्टनर राजेश पिल्लई से थाने में दो घंटे तक पूछताछ भी की है। इधर, राहुल के भाई और पार्टनर राेहित राय ने व्यापारियाें काे एक पत्र भेजकर मामले को सुलझाने और फिर से व्यापार शुरू करने की बात कही है। पत्र में पिल्लई पर कंपनी से धोखाधड़ी करने की बात लिखी है। दरअसल, राहुल राय की कंपनी राय ब्रदर्स आर्गेनिक एग्रो प्रा. लि. ने पिछले साल मार्च-अप्रैल में व्यापारियों से बड़े पैमाने पर सोयाबीन की खरीदी की थी। व्यापारी हरभजनका ने बताया कुछ समय तक तो कंपनी ने लेनदेन ठीक किया। पांच और 12 अप्रैल को दो गाड़ी माल का भुगतान (18.10 लाख) रोक दिया। जब काफी समय तक पेमेंट नहीं आया तो राहुल से बात की। जिसके एवज में 31 अक्टूबर को 9.60 लाख और 8.50 लाख का दो चेक दिया। चेक को बैंक खाते में लगाया तो बाउंस हो गए।
किसका कितना अटका भुगतान
माहेश्वरी ट्रेडर्स खुरई सागर के 10 लाख, श्रीजी ट्रेडर्स सागर के 10 लाख, राकेश कुमार धरमचंद जैन करापुर सागर के 18 लाख, संतोष कुमार रमेश कुमार जैन करापुर सागर के 18 लाख, छोटेलाल विमल कुमार जैन सागर के 10 लाख, सुदर्शन ट्रेडिंग कंपनी सनावद धार के 5 लाख, परमानंद ब्रजभूषण मोदी धार के 6 लाख, सुनील ट्रेडर्स बदनावर धार के 58 लाख, नरेंद्र कुमार सुभाष चंद महिदपुर उज्जैन के 8 लाख, रुनवाल ट्रेडिंग कंपनी नलखेड़ा आगर के 8 लाख एवं श्रीराम ट्रेडर्स सीहोर के 8 लाख।
इंदौर में भी कंपनी का ऑफिस
इंदौर में स्नेह नगर सपना संगीता रोड पर सफायर हाउस में कंपनी का आॅफिस है। इसके अलावा नाेएडा और मुंबई में भी ऑफिस है। कंपनी में राहुल राय के अलावा उनके भाई रोहित राय, रोहित की प|ी टटानिया जुवेवा, राजेश पिल्लई पार्टनर हैं।