- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
अभिषेक के नाम से भस्म आरती के लिए महाकाल मंदिर पहुंचा मोहम्मद युनूस…
सिक्यूरिटी गार्ड ने शंका होने पर गेट नंबर 6 से पकड़ा…
उज्जैन।मुंबई में मॉडलिंग करने वाले युवक युवति ने पुजारी के माध्यम से भस्मार्ती दर्शन की बुकिंग कराई और सुबह करीब 3.30 बजे मंदिर में प्रवेश किया। यहां तैनात सिक्युरिटी गार्डों को युवक पर शंका हुई तो उसे रोककर पूछताछ की तो पता चला कि युवक फर्जी आईडी से मंदिर में प्रवेश कर रहा था। उसे आगे की कार्रवाई के लिये महाकाल पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 3.30 बजे महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 6 से भस्मार्ती के लिये लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था। उसी दौरान अभिषेक और खुशबू निवासी लखनऊ ने गेट से प्रवेश किया। यहां तैनात सिक्युरिटी गार्डों को युवक पर शंका हुई तो उसे पूछताछ के लिये रोक लिया। इस दौरान युवक कुछ देर के लिये घबराया फिर उसने अपना नाम मोहम्मद युनूस निवासी लखनऊ बताया। युवक-युवति को आगे की पूछताछ के लिये गार्डों ने महाकाल पुलिस के सुपुर्द किया। यहां पुलिस से पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने मंदिर के पुजारी के माध्यम से भस्मार्ती टिकिट बुक कराई थी। वह मुंबई में मॉडलिंग करता है।
फर्जी नाम के पीछे का मकसद जांच रही पुलिस
कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों अधिकारी मंदिर पहुंचे। वहीं पकड़ाए युवक-युवती एक दिन पहले मंदिर के पास होटल में ठहरे थे वहीं पर पुलिस द्वारा उनसे पुछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि फर्जी आधार कार्ड और नाम से मंदिर में प्रवेश करने के पीछे उनका क्या मकसद था साथ ही उनके द्वारा बताए गए नाम पते की जांच कर रहे हैं।