- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
मौसम ने बदली करवट छाया सर्दी का पहला कोहरा
सुबह के समय विजिबिलिटी एक से दो किलोमीटर तक रही…
तापमान में गिरावट की संभावना…
आगे क्या..? वेस्टर्न डिस्टरबेंस के समाप्त होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार के बाद से दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। शीत लहर भी चल सकती है।
उज्जैन।वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बादलों की मौजूदगी से मौसम ने करवट बदली है। हल्की सर्दी के के बीच शहर में बुधवार को सीजन का पहला कोहरा छाया। इस दौरान सुबह दृश्यता (विजिबिलिटी) भी कम रही। कोहरा छंटने के बाद भी धुंध का असर बना रहा। कोहरे और धुंध के असर से धूप मद्धम रही। बादलों की वजह से दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई।
मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 से 48 घंटों में रात के तापमान में गिरावट आने और सर्दी के तेवर और तीखे होने का अनुमान व्यक्त किया है। आसमान पर बादल छाने की वजह से मंगलवार को अधिकत्तम तापमान २७.० डिग्री रहा। यह सोमवार को २९.० दर्ज किया गया था। वहीं रात के तापमान में गिरावट नहीं आई और यह 1.1 डिग्री की बढ़त के साथ १५.६ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के चलते कोहरे ने मंगलवार की रात से ही अपना प्रभाव दिखाना प्रारंभ कर दिया था। इधर बुधवार को पौ फटने के साथ ही कोहरा छाने लगा और उजाला बढऩे के साथ यह घना होता गया। सुबह कोहरा के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हुई। दिन चढऩे के साथ कोहरा तो छंट गया लेकिन धुंध छाई रही। सुबह के समय विजिबिलिटी एक से दो किमी तक रही।