- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
प्रिंटिंग प्रेस पर करता था काम, जांच शुरू
उज्जैन। मंछामन कॉलोनी नीलगंगा क्षेत्र में रहने वाले युवक को गंभीर हालत में पुलिस ने दत्त अखाड़ा क्षेत्र में पड़ा देखा जिसे 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। पुलिस ने बताया कि दीपक पिता बंशीधर तिवारी 40 वर्ष निवासी मंछामन कालोनी नीलगंगा सोमवार को दत्त अखाड़ा क्षेत्र में गंभीर हालत में पड़ा था। उसे एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां उसकी पत्नी भी आई थी। उपचार के दौरान दीपक की मृत्यु हो गई। सुबह मृतक का भाई अनिल तिवारी अस्पताल आया और पुलिस को बताया कि दीपक सुबह 10 बजे घर से निकला था जिसके बाद उसके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना घर पर मिली। दीपक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। उसने किन कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या की इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी।