- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
टोल प्लाजा पर डकैती से पहले 5 बदमाश पकड़ाये
तलवार, चाकू, सरिया, हॉकी, मिर्च पावडर बरामद
उज्जैन। उजडख़ेड़ा स्थित टोल प्लाजा पर डकैती डालने से पहले महाकाल पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हथियार व मिर्च पावडर बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद अलग-अलग टीमें बनाकर साकेतधाम रघुनाथ मंदिर के सामने स्थित टापरी में छिपे पांच बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा जिनके नाम गोपाल मराठा पिता बाबूराव निवासी हरसिद्धि के पास, सुनील पिता लालू बाथम और तेजसिंह पिता प्रेम बाथम दोनों निवासी फाजलपुरा, राज सिंघानिया पिता जय सिंघानिया निवासी पारदी मोहल्ला, सत्यम पिता सुभाष निवासी छुमछुम बाबा की दरगाह हैं। इनके पास से तलवार, चाकू, सरिया, हॉकी, मिर्च पावडर जब्त किये गये। पकड़ाए बदमाश टापरी में बैठकर उजडख़ेड़ा टोल प्लाजा पर डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ धारा 399, 402, 25 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ाए बदमाशों के रिकॉर्ड की जानकारी निकाल रहे हैं। अभी तक पता चला है कि तीन बदमाशों के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में मारपीट और हफ्ता वसूली के केस दर्ज है।