- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
आईटीआई में कैंपस, जेसीबी कंपनी ने लिया टेस्ट
उज्जैन। शुक्रवार सुबह 1०.३० बजे से मक्सी रोड स्थित शासकीय आईटीआई संस्थान में वर्ष २०१७ के उत्तीर्ण तथा इस वर्ष अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत पेंटर, फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टूल और डाय मेकर, टर्नर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, आरएसी, स्टूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स टें्रड के विद्यार्थियों को कैंपस ड्राइव के लिए बुलाया गया। जेसीबी इंडिया लिमिटेड के तीन अधिकारी सुबह जयपुर से यहां पहुंंचे तथा लगभग २०० पदों के लिए आईटीआई विद्यार्थियों की पहले लिखित और बाद में मौखिक परीक्षा ली। आईटीआई के प्राचार्य एसके ललावत तथा कैंपस ड्राइव प्रभारी संदीप गोमे ने बताया कि इस कैंपस ड्राइव के लिए शासकीय महिला आईटीआई तथा पुरुष आईटीआई के विद्यार्थियों को बुलाया गया।
कल रोजगार मेला 9 को पुन: कैंपस
आईटीआई प्राचार्य ललावत ने बताया कि शनिवार को सुबह १०.३० बजे नीलगंगा हाटबाजार में रोजगार मेला है। जिसमें हीरो मोटर कार्प. सहित ४५ कंपनियां रोजगार देने आ रही है। ९ जुलाई को आईटीआई में भी कैंपस होगा।