- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
नालों पर किए अतिक्रमण निगम ने ढहाए..
उज्जैन। नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने गुरुवार सुबह लक्ष्मीनगर में नाले के ऊपर किए गए निर्माण मकान और अन्य अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की। इससे अतिक्रमण कर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। कार्यवाही के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही।
भारी पुलिस बल के साथ यहां तीन जेसीबी और नगर निगम के डंपर पहुंचे। सुबह 11 बजे से शुरू हुई कार्यवाही के बाद नाले के ऊपर बनाए गए ओटले, चद्दर के शेड मकान आदि तोडऩे का काम शुरू किया गया। नगर निगम की ओर से उपायुक्त योगेंद्र पटेल, सहायक आयुक्त सुबोध जैन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पुरुषोत्तम दुबे तथा रिमूवल गैंग के प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
नगर निगम की गैंग ने कांग्रेस नेता बृजमोहन गेहलोत के मकान के समीप दिनेश कानूनगो सहित व्यास परिवार, तोमर परिवार तथा खुद कांग्रेस नेता बृजमोहन गहलोत के नाले के ऊपर बनाए गए मकान को हटाने की कार्यवाही का हल्का-फुल्का विरोध भी हुआ लेकिन इसके बाद लक्ष्मीनगर में स्वत: ही लोगों ने अपने अतिक्रमण और निर्माण हटाने आरंभ कर दिए। सहायक आयुक्त सुबोध जैन ने कहा कि नाले के ऊपर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान दुकान और अन्य निर्माण हटाया जा रहे हैं। यह कार्यवाही सतत जारी रहेगी।
इसलिए हटाए निर्माण
आगामी समय में बारिश शुरू होगी और यदि निर्माण नहीं हटाया तो यहां पानी भर जाएगा। पूर्व में भी यहां नाला जाम होने की शिकायत मिली थी लेकिन लोगों ने निर्माण नहीं हटाए। लक्ष्मीनगर गली में करीब 50 से अधिक ऐसे निर्माण हैं जिन्होंने नाला ढंक दिया है।