- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
डेयरी संचालक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
उज्जैन। मक्सी रोड शंकरपुर में डेयरी संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। फिलहाल अभी आत्महत्या करने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शंकरपुर निवासी छोगालाल पिता भंवरलाल जाट (40) शंकरपुर में ही डेरी संचालित करता था। गुरुवार की शाम छोगालाल ने पंखे की एंगल से लटक कर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को थोड़ी देर बाद लगी।
जिस कमरे में छोगालाल ने फांसी लगाई वहां पर अभी कोई रहता नहीं है। हालांकि यहां बिजली एवं नल पाइप फिटिंग का काम चल रहा है। छोगालाल के एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। छोगालाल ने किन कारणों से फांसी लगाई अभी ज्ञात नहीं हो पाया है। पुलिस अब परिजनों से पूछताछ करेगी तभी सही स्थिति का खुलासा हो पाएगा।