- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
आईपीएल मैच पर लग रहा था सट्टा, दो गिरफ्तार
उज्जैन । आईपीएल मैच पर सट्टा कर रहे दो आरोपियों को सोमवार रात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे 2700 रु. नकद और हजारों रु. के हिसाब के कागजात बरामद किए हैं। फाजलपुरा में मेडिकल स्टोर की चौथी मंजिल पर क्रिकेट का सट्टा चलने की सूचना एसपी एमएस वर्मा को मुखबिर से मिली थी। एसपी के निर्देश पर टीआई कुलवंत जोशी ने दल के साथ छापा मारकर आरोपी राकेश यादव और इंद्रजीत चौहान को गिरफ्तार किया। उनके पास से नकद राशि व हिसाब के कागज बरामद किए। मौके पर से एक एलईडी टीवी और 14 मोबाइल भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि सटोरिए आईपीएल में सोमवार को हैदराबाद और पंजाब के बीच खेले जा रहे मैच के सट्टा लगा रहे थे। यह सट्टा बिल्लू राय चला रहा था, जो फरार हो गया।