- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
सुदर्शन नगर में गैंग के पहुंचने पर मचा हड़कंप
उज्जैन | आज सुबह निगम गैंग मंछामन कॉलोनी स्थित सुदर्शन नगर पहुंची। हाइटेंट के पास हुए कब्जे को हटाने को लेकर रहवासियों से गैंग कर्मियों की हल्की झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में गैंग ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार जैसे ही निगम गैंग सुदर्शन नगर पहुंची तो रहवासियों को लगा कॉलोनी के अवैध बने मकानों पर हथोड़े चलेंगे। इसको देखकर रहवासियों का आक्रोश फूट पड़ा और वे निगम गैंग से उलझ गए। दोपहर तक तू-तू मैं-मैं के बीच कार्रवाई नहीं हो सकी थी। निगम का अमला कॉलोनी में ही जमा था और रहवासियों को समझाबुझा कर कार्रवाई के लिए चर्चा की जा रही थी।
इसी प्रकार हरिफाटक पुल के समीप होटल प्रेसिडेंट को तोडऩे के लिए नगर निगम गेंग द्वारा तैयारी की गई थी लेकिन गैंग की तैयारी धरी की धरी रह गई क्योंकि उसे पुलिस का सहयोग नहीं मिला और जैसे ही होटल मालिक को पता चला कि होटल पर गाज गिरने वाली है, तो उसने बाद में स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया। इधर कवेलू कारखाने के समीप मंछामन कॉलोनी में नगर निगम द्वारा मुहिम चल रही है। मुहिम चलाने के लिए नगर निगम नीलगंगा थाने पर दो घंटे तक पुलिस बल का इंतजार करती रही। अधिकारियों से आदेश होते ही पुलिस बल लेकर मंछामन कॉलोनी के पास सुदर्शन नगर गैंग पहुंची।