- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
त्रिवेणी विहार में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार
उज्जैन | नागझिरी थाना अंतर्गत त्रिवेणी विहार कॉलोनी में नागझिरी एवं महिला थाने की टीम ने दबिश देते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने दो महिलाओं एवं तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक एम.एस. वर्मा को इस बात की शिकायत मिल रही थी कि त्रिवेणी बिहार कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार हो रहा है। इस पर उन्होंने कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
सोमवार को नागझिरी थाना प्रभारी संजय वर्मा महिला थाना प्रभारी रेखा वर्मा आदि ने त्रिवेणी बिहार कॉलोनी में दबिश दी। इस दौरान दो महिलाओं सहित राजेश पिता विष्णु प्रसाद चौधरी निवासी सांवेर, दीपक खाती निवासी सांवेर, दिलशाद पिता शौकत अली निवासी बेगम बाग को गिरफ्तार किया। जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया है उनमें एक शांति नगर के समीप न्यू इंदिरा नगर एवं दूसरी ग्राम करोहन की रहने वाली है।
एक महिने पहले किराये पर लिया
जिस मकान में देह व्यापार का अड्डा संचालित हो रहा था वह मकान महानंदा नगर निवासी सेन परिवार को है और एक महीने पहले ही महिला ने एनजीओ चलाने के लिए किराए पर लिया था।
ग्राहक बनकर पहुंचा आरक्षक
जानकारी लगने पर सबसे पहले एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर पहुंचाया गया और जब ५०० रुपए में बात तय हो गई तो उसके बाद पुलिस टीम ने पुष्टि होने पर पांचों को गिरफ्तार कर लिया इस कार्यवाही में उप निरीक्षक यादव आरक्षक प्रवीण चौहान, ईश्वर, कपिल, मनोज कटारिया का योगदान रहा।