- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
चार महीने में विवाह के 45 शुभ मुहूर्त, जून माह में 18, जुलाई में सिर्फ तीन
उज्जैन । विवाह मुहूर्त 16 अप्रैल से शुरू हो गए, जो 3 जुलाई तक रहेंगे। इन चार महीनों में 45 दिन मुहूर्त है। सर्वाधिक 18 मुहूर्त जून में है। सबसे कम 3 मुहूर्त जुलाई में रहेंगे। सबसे अधिक जोड़े अक्षय तृतीया पर 29 अप्रैल को दांपत्य सूत्र में बंधेंगे। इसके बाद 2 जुलाई को भड़ली नवमी पर भी बड़ी संख्या में विवाह होंगे। अक्षय तृतीया और भड़ली नवमी अबूझ मुहूर्त माने जाते हैं।
पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक अक्षय तृतीया को मानने को लेकर पंचांगों में विभिन्न सामने आने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। किसी पंचांग में 28 अप्रैल और किसी में 29 अप्रैल है। ज्यादातर पंचांगों में 28 अप्रैल की अक्षय तृतीया को सर्वश्रेष्ठ माना है। इस दिन मांगलिक व शुभ कार्यों की शुरुआत भी की जा सकती है। इस दिन भगवान विष्णु का अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
किस महीने में कितने मुहूर्त
अप्रैल :16, 17, 18, 19, 23, 28, 29 व 30,
मई : 4, 6, 7, 8, 9,10, 11, 12, 13, 15, 16, 21, 22, 26, 27, 31,
जून : 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10,11, 12, 17, 18, 19, 22, 27, 30, जुलाई : 1, 2, 3
नवंबर-दिसंबर में 15 दिन मुहूर्त
साल के अंतिम दो माह नवंबर-दिसंबर में 15 दिन ही विवाह के मुहूर्त रहेंगे। इसके पूर्व 31 अक्टूबर को देवउठनी एकादशी पर विवाह होंगे पर इनकी संख्या कम रहेगी। इसके बाद नवंबर में 19 से 23 व 27 से 30 तक और दिसंबर में 3,4,5,9 व 10 तारीख को विवाह मुहूर्त रहेंगे।