- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने पंडित-पुरोहित के बेहतर कार्य पर किया सम्मान
उज्जैन | राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने महाकाल में श्रद्धालुओं के लिए हरी मेट एवं शेड लगाने जैसे सेवाकार्य करने पर मंदिर के पंडित, पुजारी-पुरोहितों का सम्मान किया। सभा के प्रदेश महासचिव पुजारी यश शर्मा के नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पं. पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष पं. अमिश शर्मा, संभाग के अध्यक्ष पं. धनीराम तिवारी सहित सदस्यों ने महाकाल मंदिर परिसर में पुजारी-पुरोहितों का सम्मान किया। इस मौके पर मंदिर प्रशासक अवधेश शर्मा, प्रदेश के खनिज निगम अध्यक्ष शिव चौबे, पं. प्रदीप शर्मा, सभा के संरक्षक पं. प्रशांत शर्मा मौजूद थे। मार्गदर्शन आचार्य अशोक भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा का रहा। जानकारी महामंत्री पं. शर्मा ने दी।