- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
महाकाल मंदिर में हड़कंप अधिकारियों की ली क्लास
उज्जैन | रविवार सुबह संभागायुक्त एम. बी.ओझा आम श्रद्धालुओं की भांति महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे उन्होंने लाइन में लगकर दर्शन किये इसके बाद उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं को औचक निरीक्षण करते हुए दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से चर्चा की इसकी जानकारी जब श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों को लगी तो तत्काल संभागायुक्त के पास पहुंचे इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो अव्यवस्थाए है, उन्हें तत्काल दूर किया जाए। पहले जब संभागायुक्त मंदिर पहुंचे तो मंदिर समिति के किसी भी अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं थी। संभागायुक्त ने दर्शन करने के बाद जब लोगों से चर्चा की तो उन्होंने अपनी परेशानिया उनके सामने रखी।
संभागायुक्त ने महाकाल मंदिर समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया कि झिकझेक में शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाए टर्नर में पंखे लगे है उनकी बजाय गर्मी के मौसम को देखते हुए कूलर लगाया जाना चाहिये ताकि दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत हो सके। संभागायुक्त द्वारा किये गऐ औचक निरीक्षण की श्रद्धालुजनों ने प्रशंसा की।