- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
आखिर क्यों युवतियों को चलानी पड़ी तलवार
उज्जैन. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को नगर निगम द्वारा अटल खेल मेले का सांकेतिक शुभारंभ किया गया। मेले के पहले दिन क्षीरसागर ग्राउंड पर शस्त्र कला प्रतियोगिता हुई। इसमें युवतियों ने भी तलबारबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को दिखाया कि वे भी किसी ने कम नहीं हैं और आत्मरक्षा के लिए तैयार हैं।
निगम द्वारा प्रतिवर्ष 25 दिसंबर से अटल खेल मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होती हैं। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में निगम अमले के व्यस्त होने के कारण बुधवार को मेले का सांकेतिक शुभारंभ करते हुए शस्त्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। शेष स्पर्धाएं स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद होंगी। शुभारंभ सांसद अनिल फिरोजिया के मुख्य आतिथ्य व महापौर मीना जोनवाल की अध्यक्षता में हुआ। विधायक पारस जैन, मोहन यादव, यूडीए पूर्व अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत व एमआइसी सदस्य भी मौजूद थे। अतिथियों ने आयोजन को खिलाडिय़ों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए, इसके विकास की बात कही। साथ ही खेल पे्रमियों को मेले से जुडऩे का कहा। कार्यक्रम में अतिथियों ने सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। संचालन जनसंपर्क अधिकारी रईस निज़ामी ने किया।
अखाड़े पुरस्कृत
अटल खेल मेले के शुभारंभ अवसर पर शस्त्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शहर के विश्व मंगल अखाड़ा संचालक मुस्कान सिसौदिया, रणजीत हनुमान अखाड़ा संचालक प्रेम सोघनाथ व शाने इस्लाम अखाड़ा संचालक भूरू भाई द्वारा शस्त्रकला का प्रदर्शन किया गया। निगम द्वारा तीनों अखाड़ों को 5100 रुपए के चेक, स्मृति चिह्न, शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विधायक, निगम अध्यक्ष ने भी किया प्रदर्शन: शस्त्र कला प्रदर्शन के दौरान कुछ जनप्रतिनिधि भी स्वयं को रोक नहीं पाए। विधायक मोहन यादव, निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत व अन्य ने शस्त्र कला का प्रदर्शन किया।