- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
आगर रोड पर आज फिर हुआ गंभीर हादसा
उज्जैन। आज सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक पुलिस जवान को एक ट्रक ने टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना चिमनगंज मंडी चौराहे पर घटित हुई। घटना में पुलिस जवान का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। चिमनगंज मंडी चौराहा एक बार फिर रक्तरंजित हो गया। यहां एक लापरवाह ट्रक चालक ने अपना वाहन द्रूत गति से दौड़ाते हुए अपनी साइकिल पर सवार हो कर ड्यूटी पर जा रहे एक पुलिस जवान को रौंद डाला। इस घटना में पुलिस जवान का एक पैर तो पूरी तरह से जख्मी हो गया।
पुलिस जवान पुलिस लाइन में ड्रायवर है, जिसका नाम पूरालाल पिता पहलवान श्रीवास निवासी मोहननगर बताया गया है। घटना के बाद 108 एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक घटना के बाद से फरार है। ट्रक को जब्ती में लेकर लापरवाह चालक की सरगर्मी से तलाशी की जा रही है।