- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
कार्तिक मास में पहली बार शहर का हाल जानने निकलेंगे भगवान महाकाल
उज्जैन। कार्तिक मास में आज महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। अवंतिकानाथ रजत पालकी में सवार होकर तीर्थ पूजन के लिए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेंगे। कार्तिक-अगहन मास में इस बार पांच सवारियां निकलेंगी। 21 नवंबर को मध्यरात्रि में गोपाल मंदिर पर हरि-हर मिलन होगा। उस दिन महाकाल मंदिर से रात 11 बजे राजा की सवारी शुरू होगी।
श्रावण-भादौ मास की तरह कार्तिक-अगहन मास में भी भगवान महाकाल की सवारी निकलती है। खास बात यह है कि श्रावण-भादौ मास की सवारी श्रावण मास के कृष्ण पक्ष से शुरू हो जाती है, जबकि कार्तिक-अगहन मास में निकलने वाली सवारियां शुक्ल पक्ष में शुरू होती हैं। इस बार कार्तिक अगहन मास की पहली सवारी दीपावली के बाद 12 नवंबर को निकलेगी। मान्यता है कि भगवान महाकाल कार्तिक मास में चांदी की पालकी में सवार होकर तीर्थ पूजन के लिए रामघाट पहुंचते हैं।
कार्तिक मास में सवारी शिप्रा तट परंपरागत मार्ग से पहुंचती है। पूजन के बाद लौटते समय मार्ग परिवर्तित रहता है। रामघाट पर पूजन के बाद सवारी नदी के किनारे होते हुए गणगौर दरवाजा से निकलकर कार्तिक चौक पहुंचेगी।