- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
आगामी शौर्य यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन की बैठक, 50 जिलाबदर होंगे
उज्जैन | तोपखाना एरिया में शौर्य यात्रा के दौरान हुई पथराव व मारपीट की घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने आगामी दिनों को लेकर मंगलवार को संयुक्त बैठक कर रणनीति तैयार की। तय किया गया कि सप्ताहभर शहर में एक और भव्य यात्रा निकलने वाली है। ऐसे में कोई सोशल मीडिया पर कोई अशांति फैलाना वाला कृत्य करता है एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
एडीजी वी मधुकुमार, कलेक्टर संकेत भोंडवे, एसपी सचिन अतुलकर समेत अन्य अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक मीटिंग कर शहर की कानून व्यवस्था और सुरक्षा की प्लानिंग की। तय किया गया कि गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। अशांति फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर अभी से उनके खिलाफ कार्रवाई थाना स्तर होगी। एडीजी ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स करने वालों को जेल भिजवाएंगे व ऐसे लोगों से बांड ओव्हर भी भरवाए जाएंगे। इधर एएसपी नीरज पांडे ने बताया कि तोपखाना की घटना के बाद गुंडों समेत असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम शुरू की है। जिला दंडाधिकारी कार्यालय में जिलाबदर के लिए 50 लोगों की फाइल भेजी थी जिस पर एडीएम के सााइन भी हो गए है व बुधवार को एक साथ 50 जिलाबदर होंगे।