- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
चामुंडा चौराहे पर बाइक सवार को बस ने रोंदा, मौके पर ही मौत
उज्जैन | मंगलवार सुबह 11 बजे चामुंडा चौराहे पर दो बड़ी लापरवाही ने एक युवक की जान ले दी। यहां 30 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार प्रतिबंधित है लेकिन एक बस 50 की स्पीड से आई, उसे 70 साल का बुजुर्ग ड्राइवर चला रहा था। उसने मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चला रहे युवक पर बस चढ़ा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चामुंडा मिल मार्ग के नए मोड़ पर कायथा निवासी 25 साल के युवक फिरोज पटेल की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। इस मोड़ पर यह पहला हादसा नहीं है। पहले भी कई बार एक्सीडेंट में लोग जान गंवा चुके हैं। घटना के बाद पुलिस ने बस क्रमांक एमपी 13 पी-0156 को जब्त कर 70 वर्षीय चालक अब्दुल रहमान निवासी महिदपुर सिटी को भी गिरफ्तार कर लिया।
युवक मिस्त्री था, मोबाइल से शिनाख्त
युवक कायथा के छोटे बाजार का निवासी था। मिस्त्री का काम करता था। रोज वह कायथा से उज्जैन नागझिरी काम करने आता था। मंगलवार को भी वह बाइक पर किसी से मोबाइल पर बात करते हुए आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। जेब से मिले आधार कार्ड में नाम फिरोज पिता सरदार पटेल 25 साल सामने आया। सही शिनाख्त तब हुई जब मृतक के मोबाइल पर काॅल आया। देवासगेट पुलिस ने परिचितों को अस्पताल बुलवाया तो आधार कार्ड व मोबाइल देख उन्होंने शिनाख्त की। इसके बाद घर वालों को सूचना दी। साथियों ने बताया कि युवक शादीशुदा था व एक दो साल की बेटी भी है।
आधे घंटे तक पड़ा रहा शव
दुर्घटना के आधे घंटे बाद तक मृत युवक का शव सड़क पर पड़ा रहा। यहां देवासगेट और यातायात थाने के पुलिस जवान शव के पास बैरिकेड्स लगाकर यातायात संभालते नजर आये लेकिन किसी ने भी शव अस्पताल भिजवाने का प्रयास नहीं किया। पूछने पर पुलिसकर्मियों ने बताया पुलिस फोटोग्राफर का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद शव सड़क से उठाया जायेगा। इधर देवासगेट पुलिस ने बस जब्त कर ड्रायवर अब्दुल रेहमान पिता अब्दुल रहीम निवासी महिदपुर सिटी को हिरासत में लिया।