- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
पीएम की पत्नी ने किये महाकाल दर्शन, चुनाव का सवाल मुस्कुराकर टाला
उज्जैन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने बुधवार को उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन किए। मीडिया ने जब उनसे गुजरात चुनाव के बारे में सवाल किया तो वे मुस्कुराकर आगे बढ़ गई। उनके साथ आए रिश्तेदारो ने बताया गुजरात की व देश की जनता की सुख-समृद्धि के लिए उन्होंने कामना की है। जशोदा बेन निजी विवाह समारोह में नानाखेड़ा स्थित गुजराती समाज की धर्मशाला में शामिल होने पहुंची थी। वे अहमदाबाद से निजी वाहनों में भाई अशोक व रिश्तेदार नानकराम सहित 15 लोगों के साथ आई। सुबह 10.30 बजे वे महाकाल पहुंची और दर्शन किए।
उज्जैन में राठौर समाज की ओर से राजेंद्र राठौर ने मंदिर में उनकी अगवानी कर स्वागत किया। राठौर ने बताया वे नानाखेड़ा में समाज में आयोजित शादी में आई थी। तीन माह पहले भी वे देवास में हुए सम्मेलन में भाग लेकर उज्जैन आई थी। तब भी महाकाल दर्शन किए थे। जोशादा बेन के साथ सुरक्षा में गुजरात पुलिस के जवान भी थे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद जशोदा बेन ने सिद्धि विनायक, साक्षी गोपाल आदि मंदिर में भी दर्शन किए। मंदिर प्रांगण में समिति की ओर से उनका मंदिर प्रोटोकॉल टीम के राजेंद्र सिसौदिया, संजू बना व सिद्धि विनायक के पुजारी चमू गुरु ने दुपट्टा, प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। शाम को वे शादी समारोह में भाग लेने के बाद रवाना हो गई। नानाखेड़ा स्थित समारोह स्थल पर ही उनसे मीडिया से चर्चा का कार्यक्रम तय हुआ था लेकिन जशोदा बेन ने यहां भी बात करने से इनकार कर दिया।