- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
16 जाली कंपनियां बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
उज्जैन | लोगों को पांच साल में दुगनी रकम और अच्छी लोकेशन में जमीन का प्रलोभन देकर मप्र समेत पांच राज्यों में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले चिटफंड कंपनी के एचआर मैनेजर को ईओडब्ल्यू ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सालभर पहले 16 दिसंबर को आरोपी के पिता को पकड़ा था जो वर्तमान में जेल में है। पिता के बाद बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। धोखाधड़ी के केस में आरोपी की मां भी अमानत में खयानत करने की मुल्जिम है पुलिस उसे भी पकड़ेगी।
आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो उज्जैन में शुष्क इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के 21 कर्ताधर्ताओं के खिलाफ डेढ़ साल पहले जमनाप्रसाद राजपूत समेत अन्य पीड़ितों ने धोखाधड़ी की शिकायत की जिसमें कंपनी के मास्टर माइंड एचआर मैनेजर अनिल लोधी निवासी मक्सी को ईओडब्ल्यू उज्जैन टीम के एएसआई अशोक राव, आरक्षक मोहनपाल, गौरव जोशी, भरत मंडलोई ने नानाखेड़ा बस स्टैंड से बुधवार को गिरफ्तार किया। ईओडब्ल्यू एसपी राजेश रघुवंशी को आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया मप्र, कर्नाटक, हरियाणा, आंध्रप्रदेश व उड़ीसा तक लोधी व कंपनी के अन्य लोगों ने बोगस कंपनियां तैयार कर रुपए ऐंठे। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पिता कैलाश लोधी भी धोखाधड़ी में शामिल है जो भैरवगढ़ जेल में है। अनिल के बारे में पता चला कि उसने धोखाधड़ी के पैसो से सिहोर, भोपाल, इंदौर, विदिशा व अन्य जगह खुद व परिवार के लोगों के नाम से संपत्ति खरीद रखी है। इसके दस्तावेज भी जब्त किए जाएंगे।