- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
दक्षिण भारत में बने सिस्टम से बढ़ा तापमान, अधिकतम तापमान 28 डिग्री
उज्जैन | दक्षिण भारत में बने सिस्टम के कारण आ रही गर्म हवा के असर से शहर के तापमान पर भी असर पड़ा है। शहर में दक्षिणी हवा चलने से तापमान में उछाल आया है। बुधवार को भी दिनभर तेज धूप निकलने के साथ भारी उमस बनी रही। जिससे दिन में पारा दो डिग्री बढ़ गया। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। इसके अलावा आर्द्रता भी 87 प्रतिशत रही। जिससे ठंड का असर काफी कम हो गया। हालांकि रात में ठंडक बनी हुई है।
बीते 24 घंटों में रात के तापमान में आधा डिग्री की गिरावट हुई। बुधवार को हवा की दिशा बदल कर उत्तर-पश्चिम हो गई। दिनभर दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवा चलती रही। शासकीय जीवाजी वेधशाला के माैसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया बुधवार से हवा की दिशा में फिर से परिवर्तन हुआ है। जिससे आगामी तीन-चार दिनों में तापमान में फिर से कमी आने की संभावना है। उत्तर भारत में बर्फबारी का असर भी जल्द शहर के मौसम में देखने को मिलेगा।