- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
आज दोपहर दो बजे आएंगे सीएम, किसानों से चर्चा करेंगे
उज्जैन :- किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों से मंदसौर में मिलने के बाद गुरुवार दोपहर 2.00 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के दौरे पर आएंगे।
कलेक्टर संकेत भोंडवे ने बताया सीएम मंदसौर रात रुकने के बाद गुरुवार सुबह जावरा व रतलाम जाएंगे। वहां से दोपहर में जिले के दौरे पर आएंगे। सबसे पहले ग्राम घिनोदा में सभा-किसान चौपाल को संबोधित करेंगे। खाचरौद व नागदा भी जाएंगे। इसके बाद उन्हेल पहुंचेंगे। यहां बड़ी सभा होगी। इस दौरान वे किसानों से प्याज खरीदी व अन्य उपज तथा उनकी परेशानियों को लेकर चर्चा करेंगे।
वे शाम 6 बजे तक शहर आकर महाकाल दर्शन करेंगे। इधर सीएम के दौरे को लेकर कलेक्टर संकेत भोंडवे ने दोपहर में अपने निवास पर अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों के निर्देश दिए। इसके बाद प्याज खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद वे शाम को नागदा में सीएम की सभा की तैयारियों को देखने पहुंचे।