- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
शराब के नशे में पत्नी को मारा था पत्थर, पांच साल की बेटी को लगा, मौत
उज्जैन :- महाकाल थाना क्षेत्र में हरसिद्धि मार्ग पर बुधवार रात 11.30 बजे शराब के नशे में पिता ने गलती से अपनी पांच साल की बेटी के सिर पर पत्थर मार दिया। गंभीर घायल अवस्था में लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम पर पिता पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया बुधवार रात 11.30 बजे महाकाल से हरसिद्धि जाने वाले मार्ग पर रास्ते में फुटपाथ पर रहने वाला अर्जुन अपनी पत्नी शोभा से किसी बात को लेकर विवाद कर रहा था। शराब के नशे में अर्जुन ने शोभा को पीटा और सड़क पर पड़ा बड़ा सा पत्थर दे मारा। यह पत्थर जाकर उसकी पांच साल की बेटी आरती को सिर में लग गया। सिर से खून अधिक बहने से उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पीएम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जिला अस्पताल प्रशासन ने रात को पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस पहुंची और पत्नी शोभा से पूछताछ की। पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।