- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
महाकाल में दान के 320 रु. रखने वाले पुजारी पर 16 हजार का जुर्माना
उज्जैन :- महाकाल में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए दान के 320 रुपए दानपेटी में न डालकर पुजारी दिनेश गुरु द्वारा स्वयं के पास रखने के मामले में मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एसएस रावत ने 16 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। उन्हें 15 दिन निलंबित रखने के बाद बुधवार को बहाल कर दिया। पुजारी के निलंबित दो प्रतिनिधि रमण त्रिवेदी और संदीप भी बहाल हो गए। प्रशासक ने पुजारी पर 50 गुना अर्थदंड लगाया है।
रावत ने बताया 28 मई को पुजारी दिनेश गुरु अनाधिकृत पंडित के रूप में मंदिर में मौजूद नयन शर्मा के साथ श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई जाने वाली दान की राशि दानपेटी में न डालते हुए स्वयं की डलिया में रख रहे थे। यह कृत्य मंदिर एक्ट के विरुद्ध होने पर पुजारी दिनेश गुरु को निलंबित कर दिया था। उनके दो प्रतिनिधि स्वतः ही निलंबित हो गए थे। जांच में आरोप आंशिक रूप से सिद्ध हुए हैं। इसके आधार पर बुधवार को प्रशासक ने पैकेट से जब्त 320 रुपए के 50 गुना अर्थदंड लगाकर पुजारी को बहाल करने के आदेश दिए। पुजारी को 7 दिन में अर्थदंड की राशि मंदिर के कोष में जमा कराने को कहा है। बहाली के बाद पुजारी व उनके प्रतिनिधि मंदिर में पूजा आदि कार्य करवा सकेंगे।