- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
मंत्री पारस जैन के मुख्य आतिथ्य में दस्तक अभियान की शुरूआत
उज्जैन :- बीमार बच्चों को अब घर बैठे उपचार मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला घर घर पहुंच कर बीमार बच्चों का इलाज करेगा और जो बच्चे गंभीर रूप से बीमार होंगे। उन्हें नि शुल्क इलाज दिया जायेगा। आज सुबह चरक भवन में दस्तव अभियान की शुरूआत प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पारस जैन के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर महापौर मीना जोनवाल, सीएमएचओ डॉ.वीके गुप्ता, सिविल सर्जन एमएल मालवीय, डॉ.अचला महाराजा,डॉ. सुनीता परमार, रोकस सदस्य विनीता शर्मा, राजेश बोराना आदि मौजूद थी। दस्तक अभियान आज से 15 जुलाई तक जारी रहेगा।
प्रतिदिन रिपोर्ट देना होगी: स्वास्थ्य अमला सीएमएचओ कार्यालय में प्रतिदिन बीमार बच्चों की रिपोर्ट भेजेगा। यह रिपोर्ट ऑनलाइन भोपाल अपलोड की जाएगी। इससे यह पता चल सकेगा कि जिले में वर्तमान में किस बीमार से ज्यादा बच्चे ग्रसित हैं। उसके समुचित इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इन बीमारियों का होगा इलाज : बुखार, उल्टी-दस्त, एनीमिक, सर्दी-खांसी, पीलिया आदि बीमारियों में बच्चों को इलाज मिल सकेगा।