- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
भाई की हत्या कर ढूंढने का दिखावा किया लेकिन पकड़ा गया
उज्जैन :- पानबिहार में 10 जून को हुई किसान बाबूलाल लाेहार की हत्या उसी के खेत में की गई थी। पुलिस जांच में पाया कि जमीन विवाद में उसके भाई रामप्रसाद ने ही उसे लाठी से मारकर हत्या की है। प्रेस से चर्चा में एएसपी मनीष खत्री, विजय खत्री, राजेश सहाय ने बताया मृतक बाबूलाल और उसके भाई रामप्रसाद का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
10 जून को इस जमीन का लगान पंचायत में भरने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ। रात के समय दाेनों भाई खेत में झगड़े और रामप्रसाद ने बाबूलाल को सिर मे लाठी मार दी, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद रामप्रसाद उसे खींचकर खेत में बनी टापरी में ले आया और बेेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। 11 जून को सुबह बाबूलाल की लाश मिली। हत्या के बाद रामप्रसाद पिता राधाकिशन को लेकर पूरे गांव में भाई को ढूंढने का झूठा दिखावा कर रहा था। गांव के लोगों ने हत्या में पिता के भी शामिल होने की आशंका जताई थी लेकिन पुलिस पूछताछ में केवल रामप्रसाद हत्या के मामले में दोषी पाया गया है।
भूसे में शव मिलने पर पुलिस को हुआ शक
* बाबूलाल का शव कंडे और भूसे के बीच गंदी जगह पर मिला था, पुलिस को लगा कि व्यक्ति इतनी गंदगी मे सोने नहीं आ सकता
* मृतक को गंदी टापरी में सोने की जरूरत क्यों पड़ी, जबकि उसका घर पास में ही था और गर्मी में बाहर खुली हवा में क्यों नहीं सोया
* विगत दिनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था, जब भाई से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया।