- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
आज बराबर होंगे दिन आैर रात, 12-12 घंटे की अवधि
उज्जैन | सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण 23 सितंबर को सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत रहेगा। सूर्य के विषुवत रेखा पर लंबवत होने के कारण दिन आैर रात की अवधि बराबर रहेगी। शनिवार को दिन आैर रात की अवधि 12-12 घंटे की रहेगी। 23 सितंबर के बाद सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध एवं तुला राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के दक्षिणी गोलार्द्ध में प्रवेश के कारण अब उत्तरी गोलार्द्ध में दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे आैर रात की अवधि बढ़ने लगेगी। यह क्रम 22 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद 22 दिसंबर को भारत सहित उत्तरी गोलार्द्ध में दिन सबसे छोटा एवं रात सबसे बड़ी होगी। इधर सूर्य के दक्षिणी गोलार्द्ध में प्रवेश के कारण सूर्य की किरणों की तीव्रता उत्तरी गोलार्द्ध में कम होने लगेगी। इसे शरद ऋतु का प्रारंभ भी माना जाता है। शासकीय जीवाजी वेधशाला में शंकु यंत्र आैर नाड़ीवलय यंत्र के माध्यम से इस घटना को देखा जा सकेगा। शनिवार को शंकु की छाया पूरे दिन सीधी रेखा (विषुवत रेखा) पर गमन करती हुई दिखाई देगी।