- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
आज शाम पहुंचेंगे संघ प्रमुख डॉ. भागवत
उज्जैन | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्षेत्रीय बैठक माधव सेवा न्यास परिसर में होगी। मुख्य कार्यक्रम १२, १३ एवं १४ फरवरी को होगा। इसमें शामिल होने के लिए सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत संभवत: शनिवार रात को पहुंच सकते हैं। रात को नहीं आने पर वे अगले दिन रविवार सुबह पहुंचेंगे। रविवार सुबह ८ बजे डॉ. भागवत महाकाल पुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पर संघ के स्वयंसेवकों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें लगभग १२०० स्वंयसेवक शामिल होंगे। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में २०१८ में संभावित विधानसभा चुनाव की तैयारी की शुरुआत यहां से हो सकती है। इसमें दोनों राज्यों की मौजूदा स्थितियों की समीक्षा के साथ अगले एक वर्ष का एजेंडा भी तय किया जायेगा।
इसके साथ ही ग्राम संगम का आयोजन भी होगा। दरअसल संघ ने ही ग्राम संगम योजना बनाई है। जो ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए हैं। इसके अंतर्गत गांवों को आत्मनिर्भर बनाना, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति व रोजगार के क्षेत्र में देशभर के गांवों को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।
यह योजना मालवा प्रांत के ६०० गांवों में शुरू हो चुकी है। ग्राम संगम आयोजन के उद्घाटन सत्र की शुरुआत १३ की शाम को डॉ. भागवत करेंगे। वहीं १४ की शाम को आयोजित समापन सत्र में भी भाग लेंगे।
इससे जुड़े कार्यकर्ताओं के रहने की व्यवस्था माधव सेवा न्यास में की गई है। इसके अलावा संघ ने ग्राम उदय नाम से गांवों के विकास का एजेंडा भी तैयार किया है। जिसका आधार जैविक खेती को बनाया गया है।
दो दिन रहेंगे डॉ. भागवत: सर संघ चालक डॉ. भागवत शनिवार शाम या रविवार सुबह उज्जैन पहुंच सकते है। वे १२ और १३ फरवरी को माधव सेवा न्यास में रहेंगे। इसके लिए माधव सेवा न्यास में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।