- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
स्वास्थ्य विभाग शुरू करने जा रहा हैं 104 मेडिकल हेल्पलाइन सेवा ,एक फोन पर मिलेगा चिकित्सा परामर्श
उज्जैन । रात में यदि आपको बुखार आ रहा है या अन्य कोई तकलीफ हो रही है तो आप हेल्प लाइन नंबर 104 पर फोन कर चिकित्सा परामर्श ले सकते हैं। घर में दवाई है या समीप ही मेडिकल है लेकिन यह पता नहीं है कि कौन सी दवाई लेना है। इसके लिए अब लोगों को घर बैठे फोन पर चिकित्सा परामर्श देने के लिए स्वास्थ्य विभाग 104 मेडिकल हेल्पलाइन सेवा शुरू करने जा रहा है। इसमें एमबीबीएस डॉक्टर बताएंगे की कौन सी दवाई अभी ली जा सकती है। प्रदेश के सभी जिलों के मरीजों के लिए सुविधा मिल सकेगी। व्यवस्था एम्स में शुरू की गई टेली मेडिसिन सेवा जैसी होगी। प्रयोग के तौर पर सोमवार से सेवा शुरू की जा रही है।
यह है टेली मेडिसिन सेवा
मरीज टोल फ्री नंबर पर फोन लगाकर अपनी बीमारी के बारे में बताएंगे। उन्हें क्या उपचार लेना है और कब, कौन सी टेबलेट लेना है, इस बारे में एमबीबीएस डॉक्टर परामर्श देंगे। मरीजों को यह सेवा 24 घंटे मिल सकेगी।
आपको यह करना होगा
क्या बीमारी है, कब से बीमार है। किस तरह की तकलीफ हो रही है। इसकी जानकारी देना होगी। पहले से कोई उपचार ले रहे हैं तो बताना होगा। यदि कोई जांच करवा रखी है तो उसकी रिपोर्ट में क्या आया है, वह भी बताएं।
इन बीमारियों में परामर्श
सिरदर्द, सर्दी-खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त, घबराहट, बेचैनी, कमर दर्द, पेट दर्द, चक्कर आना, हरारत आदि में चिकित्सा परामर्श मिल सकेगा।