- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
आज शाम 6 बजे से लग जाएगी अमावस्या
उज्जैन। आज शाम 6 बजकर 7 मिनट से अमावस्या तिथि लग जाएगी, जो कल शाम 3.40 बजे पूर्ण होगी यहां त्रिवेणी स्थित शिप्रा नदी पर स्नान के साथ-साथ श्रद्धालु शनि मंदिर प्रदर्शन पूजन का अनुष्ठान करेंगे।
त्रिवेणी पर शनिश्चरी अमावस्या उस्मान के लिए रात से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो जाएगा। इधर सुबह से जारी बारिश के कारण श्रद्धालुओं की संख्या पर असर पड़ सकता है और प्रशासन के लिए भी चिंता की यह बात है कि यदि बारिश जारी रही और श्रद्धालु अधिक आ गए तो उन्हें रुकवाने के साथ-साथ स्नान दर्शन के इंतजाम चुनौती बन जाएंगे। त्रिवेणी शनि मंदिर के प्रशासक बोरीवाल के अनुसार कल शनिश्चरी अमावस्या के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। घाट की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है, पर्याप्त बिजली के इंतजाम भी हो रहे हैं।
नगर निगम गैंग हटाएगी अतिक्रमण
शनि मंदिर पर श्रद्धालुओं के आगमन के मद्देनजर मार्ग में बाधक बन रही गुमटी के अतिक्रमण सहित अन्य अतिक्रमण भी नगर निगम टीम आज हटाएगी। गैंग प्रभारी तौफीक खान ने बताया कि दोपहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।