- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आज से प्रशासन की सख्ती:मास्क नहीं लगाया तो जेल जाना पड़ेगा
अब मास्क नहीं लगाना भारी पड़ेगा। जिला प्रशासन बुधवार से सख्ती बरतेगा। मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए टीमें गठित है। नगर निगम के अलावा दूसरे विभागों के अधिकारियों को भी कार्रवाई की जिम्मेदारी दी है। जो बगैर मास्क के घूमने वालों को रोककर उन पर स्पॉट फाइन करते हैं।
अब ऐसे लोगों को अस्थाई जेल भी भेजा जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह कह चुके हैं कि 1000 लोगों को भी अस्थाई जेल भेजना पड़े तो भेजेंगे लेकिन बगैर मास्क के लोगों को नहीं घूमने देंगे, उन पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। एडीएम बिदिशा मुखर्जी ने बताया लापरवाही बरतने वालों पर बुधवार से सख्ती बरती जाएगी।