- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
आज से बुजुर्गों की बारी:प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 71 लाख 62 हजार लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
देश और प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के और हार्ट, डायबिटीज, बीपी सहित 20 तरह की गंभीर बीमारियों के 45 से 59 साल की उम्र के मरीजों को टीका लगाया जाएगा। प्रदेश में 60 से अधिक उम्र के 71 लाख 62 हजार बुजुर्ग हैं। इन्हें फोटो युक्त पहचान पत्र तो बीमार लोगों को किसी डॉक्टर से जारी प्रमाण पत्र वैक्सीनेशन सेंटर साथ ले जाना होगा।
मप्र को इस चरण के लिए 16 लाख 63 हजार डोज केंद्र सरकार से मिली हैं। स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के मुताबिक एक जनवरी 2022 की स्थिति में जो भी 60 वर्ष या 45 से 59 वर्ष का होगा, वह वैक्सीनेशन के लिए पात्र माना जाएगा। पहले हफ्ते में 3, 4 और 6 मार्च को भी वैक्सीन लगेगी। सरकारी सेंटर पर वैक्सीन नि:शुल्क तो प्राइवेट पर 250 रु. में लगेगी। मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री से जब पूछा गया कि भोपाल और इंदौर में फिर कोविड के केस क्यों बढ़ने लगे तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
प्रदेश में 186 सरकारी सेंटर हैं। इनमें 51 जिला अस्पताल, 84 सिविल, 13 शासकीय, 3 निजी महाविद्यालय, 35 निजी अस्पताल शामिल हैं। आयुष्मान योजना से जुड़े उन सभी निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन शुरू होगा, जहां कोल्ड चेन की व्यवस्था है।
उज्जैन में 10 सेंटर, प्राइवेट में 250 रुपए शुल्क लगेगा
सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. केसी परमार ने बताया जिले में टीकाकरण के लिए 10 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें चार शहरी क्षेत्र में तथा इतने ही ग्रामीण क्षेत्र में रहेंगे। चेरिटेबल हॉस्पिटल, सीएचएल मेडिकल सेंटर, आरडी गार्डी मेडिकल अस्पताल, कोविड सेंटर, माधवनगर व जीवाजीगंज अस्पताल, खाचरौद, नागदा, बड़नगर व महिदपुर में टीका लगाया जाएगा।
प्राइवेट हॉस्पिटल में 250 रुपए शुल्क लगेगा जबकि सरकारी अस्पताल में मुफ़्त में टीके लगाए जाएंगे। जिले के करीब 2 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। सेंटर्स पर मौजूद आईटी टीम लोगों के आईडी से मिलान कर डेटा अपडेट करेगी।
आज सुबह 9 बजे से शुरू होगा को-विन 2.0 पर रजिस्ट्रेशन
को-विन 2.0 एप/पोर्टल पर सोमवार सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन हाेगा। देश में 10 हजार सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीका लगेगा, 20 हजार निजी अस्पतालों 250 रुपए प्रति डोज देने होंगे। बिहार में निजी अस्पतालाें में भी टीका फ्री में लगेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोई भी पात्र व्यक्ति टीका लगवाने के लिए कहीं से भी और किसी भी समय रजिस्ट्रेशन करा सकता है। दोपहर तीन बजे तक टीका लगेगा। आरोग्य सेतु एप पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एक मोबाइल नंबर से चार लोगों के रजिस्ट्रेशन होंगे, लेकिन फोटो पहचान पत्र अलग-अलग होना चाहिए।