- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाशिवरात्रि के बाद से महाकाल भस्मार्ती दर्शन की बुकिंग नहीं होगी प्रारंभ
दर्शनार्थियों से अपील करेंगे : दर्शन करने न आएं, ऑन लाइन दर्शन करवाएंगे
उज्जैन। महाकालेश्वर मदिर प्रबंध समिति के सूत्रों का दावा है कि देशभर में सामने आ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भस्मार्ती बुकिंग पुन: प्रारंभ नहीं की जाएगी। वर्तमान व्यवस्था ही संचालित होगी।
सूत्रों के अनुसार फिलहाल अभी चल रही व्यवस्था का ही पालन करवाया जाएगा। चूंकि आनेवाले महिनों में स्थानीय निकाय चुनाव है वहीं परीक्षाओं का दौर रहेगा। इसके चलते पर्यटन के रूप में बाहर से आनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम ही रहेगी। ऐसे में अभी यदि भस्मार्ती बुकिंग बंद रखी जाती है तो भी चलेगा।
कोरोना के बीच केंद्र सरकार के प्रोटोकाल जैसे मॉस्क पहनना, दो गज की सामाजिक दूरी रखना आदि को लेकर महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को दर्शन कैसे करवाए जाएं इस पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन द्वारा मंथन जारी है। सारे विकल्पों पर मंथन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस बार संभव है कि दर्शन कराने में आंकड़ों से अधिक व्यवस्थाओं एवं प्रोटोकाल पर ध्यान दिया जाए। श्रद्धालुओं से अपील की जाए कि वे कोरोना के चलते दर्शन करने न आएं, ऑन लाइन दर्शन करवाए जाएंगे।