- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
आधार नंबर लिंक करवाने का आज आखिरी मौका
शहर के उपभोक्ताओं के पास गैस कनेक्शन को आधार नंबर से लिंक करने का आज आखिरी मौका है। यदि उपभोक्ताओं ने आधार नंबर को गैस कनेक्शन से लिंक नहीं करवाया तो उन्हें सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगी। इसके बाद सरकार यह समझ लेगी कि संबंधित उपभोक्ता को सब्सिडी की आवश्यकता नहीं है। शहर में एचपी, इंडेन और भारत गैस कंपनियों की 18 एजेंसी हैं। इनसे 1 लाख 60 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें से अभी तक 29 हजार उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन आधार से लिंक नहीं करवाए हैं।
एसएमएस और समाचार पत्रों में लगी खबरों के बाद भी उपभोक्ताओं ने इस कार्य में रूचि नहीं दिखाई है। 30 नवंबर शाम तक भी यदि उपभोक्ता नहीं आते हैं तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा क्योंकि फिलहाल कंपनियों की तरफ से यही संकेत मिले हैं कि अब गैस कनेक्शन को आधार लिंक कराने के लिए तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।