- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
कलेक्टर के आव्हान पर मन्दिर को मिली 36 लाख रूपये से अधिक की दानराशि
कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष संकेत भोंडवे ने गत दिवस महाकाल मन्दिर में विभिन्न प्रकल्प के बारे में चर्चा कर आव्हान किया था कि कोई भी भक्त मन्दिर के प्रकल्प तैयार करवाने में दानराशि भेंट कर सकते हैं। नईदिल्ली निवासी इफको के प्रबंध निदेशक डॉ.यू.एस.अवस्थी को श्री महाकाल मन्दिर में देवदर्शन के दौरान मन्दिर के पुजारी पं.प्रदीप गुरू ने इस बात से अवगत कराया।
उन्होंने इफको कंपनी की ओर से मन्दिर के प्रकल्प विकास जैसे- यज्ञशाला का निर्माण आदि के लिये 36 लाख 19 हजार रूपये का चेक भेंट किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि संस्था की ओर से मुझे मन्दिर के विकास में सहयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ है। चेक प्राप्त करने के अवसर पर सहायक प्रशासक दिलीप गरूड़, विपणन संघ भोपाल के अध्यख रमाकान्त भार्गव, इफको किसान सेवा ट्रस्टी दिल्ली के सुरेन्द्रसिंह सिसौदिया, राज्य विपणन प्रबंधक इफको भोपाल एमएल जोशी सहित क्षेत्रीय कार्यालय के समस्त अधिकारी आदि उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक रजनीश कसेरा ने दी।